गुमला

लिव-इन पार्टनर को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

पार्टनर

Gumla : झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के आमतीपानी इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने अपनी पार्टनर की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतका की शिनाख्त 19 साल की अशिखा कुमारी के तौर पर की गई है। आरोपी का नाम बुद्धेश्वर असुर है। दोनों जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे। वहां किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर बुद्धेश्वर ने कुल्हाड़ी से अशिखा पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने शव को दो टुकड़ों में काट दिया और आंखें भी निकाल दीं।

हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल पर ही मौजूद रहा और भागा नहीं। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। गुरदरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुद्धेश्वर ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *