झारखंड

मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता: महिला वर्ग के लीग मैच पूरे, आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

सिमडेगा (संवाददाता): राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन, हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जारी इस प्रतियोगिता के छठे दिन कुल 10 मैच (2 महिला व 8 पुरुष वर्ग) संपन्न हुए।

महिला वर्ग में लीग दौर के सभी 32 मैच पूरे हो चुके हैं। अंक तालिका के आधार पर सीओई सिमडेगा A, मिनी शक्ति नारी सिमडेगा, लोम्बोई, संत जेवियर बरवाडीह, टाटा सीनी जलडेगा, एसटीसी सिमडेगा, यूसी रेंगारी और संत अन्ना तैसेर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

पुरुष वर्ग में अब तक 21 मैच खेले जा चुके हैं। प्रतियोगिता के सातवें दिन दोनों मैदानों (पिच-01 व पिच-02) पर कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे।

छठे दिन के मुख्य परिणाम

महिला वर्ग:

  • टाटा सीनी जलडेगा ने के.वी.एस. सिमडेगा को 3-0 से हराया।
  • मिनी शक्ति नारी ने के.वी.एस. सिमडेगा को 6-0 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग:

  • लोम्बोई ने सेंट जॉन स्कूल कुरडेग को 18-0 के बड़े अंतर से मात दी।
  • केवीएस सिमडेगा ए ने कुरुषकेला को 2-1 से हराया।
  • डे बोर्डिंग तैंसेर ने पीएम श्री बासेन को 1-0 से और बिन्धैन टोली को 1-0 से हराया।
  • मास्टर ब्रदर्स ने फरसा पानी को 2-0 से शिकस्त दी।
  • हेथमा पंचायत ने कुरपानी ए को 7-1 से पराजित किया।
  • ए.बी. ब्रदर आसानबेरा ने सेंट जॉन स्कूल कुरडेग को 10-0 से हराया।
  • सीओई सिमडेगा ने ताराबोगा को 11-1 से शिकस्त दी।

महिला क्वार्टर फाइनल का समीकरण:

  • पहला क्वार्टर फाइनल: COE सिमडेगा ‘A’ बनाम TATA CINI जलडेगा
  • दूसरा क्वार्टर फाइनल: मिनी शक्ति नारी सिमडेगा बनाम STC सिमडेगा
  • तीसरा क्वार्टर फाइनल: U.C रेंगारीह बनाम सेंट जेवियर बरवाडीह
  • चौथा क्वार्टर फाइनल: लोम्बोई बनाम सेंट एन्स तैंसेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *