LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Ranchi: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. वे रांची से चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे विवेक रंजन को आशीर्वाद देने जा रहे हैं. इसके बाद वे वहां से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके स्वागत के लिए रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी के अनुपस्थित रहने की वजह से रांची जिला के उपाध्यक्ष महेश पासवान, अमर मुंडा, आनंद वर्मा, मनीष यादव, रवि रंजन, प्रतिज्ञा कुमार सिंह एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे.
