LIVEभारत घर में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका से हारा:टीम 124 रन चेज नहीं कर सकी
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. ईडन-गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में भारत को जीतने के लिए 124 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 93 रन ही बना सकी और 30 रनों से मैच हार गई. टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम के लिए ये एक बड़ी जीत है, क्योंकि 15 साल बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में टेस्ट क्रिकेट में हराया है.
30 रन से कोलकाता टेस्ट हारी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका के दिए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. जहां, पहली पारी में भारत ने 189 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 93 रन पर ही सिमट गई और 30 रनों से मैच हार गई. आपको बता दें, इस मैच की पहली पारी में चोटिल हुए शुभमन गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए वह रिटायर्ड हर्ट रहे.
साउथ अफ्रीका ने दिया था 124 रनों का लक्ष्य
कोलकाता के ईडन-गार्डेन्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहली पारी में अफ्रीकी टीम 159 के स्कोर पर ऑलआउट हुई. वहीं, भारतीय टीम पहली पारी में 189 के स्कोर पर ही सिमट गई और दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 153 रन बनाए और भारत के सामने 124 रनों का टारगेट सेट किया.
