झारखंड शराब घोटाला: ACB ने राजेंद्र जायसवाल को हिरासत में लिया
Ranchi : झारखंड में शराब घोटाले की जांच के तहत ACB ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी राजेंद्र जायसवाल (चुन्नू जायसवाल) को गिरफ्तार किया है। उन्हें जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।
राजेंद्र, वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी को झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का ठेका मिला था। जांच में पाया गया कि आपूर्ति के दौरान कई अनियमितताएं हुईं और शराब में खामियां भी थीं।
वेलकम डिस्टलरीज का नाम पहले छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में भी सामने आ चुका है। एसीबी उनके खिलाफ विस्तृत पूछताछ कर रही है।
