Home

दिशोम गुरु के जन्मदिन से एक दिन पहले व्याख्यान, शिक्षा की चुनौतियों और नए अवसरों पर जोर

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शनिवार को ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्याख्यान’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस से एक दिन पहले विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ।

प्रथम व्याख्यान का विषय “शिक्षा के वर्तमान मुद्दे एवं परिप्रेक्ष्य” था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता इतिहास विभाग के आचार्य प्रो. स्वीन्द्र कुमार ने शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, गुणवत्ता सुधार और नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का सशक्त साधन है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विकास, आवास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और विचारों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव है और आने वाले समय में उनके विचारों पर शोध और पीएचडी भी होगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *