श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Ranchi : झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे दुखद दिन है और उनकी मां अब हमेशा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गईं।
मंत्री ने बताया कि दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा। अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा।
संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भले ही मां का साया उनके सिर से उठ गया है, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना भी की।
