कोडरमा

कोडरमा: एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

कोडरमा, 4 नवंबर । जिले में फूड पॉइजनिंग का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए हैं। एक परिवार के मां सहित बच्चे दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए फूड पॉइजनिंग की शिकार उक्त परिवार की पीड़िता 18 वर्षीया रीना कुमारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने चावल और लिट्टी का सेवन किया था।

खाना खाने के तुरंत बाद सभी सदस्यों की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पहले तो उनलोगों द्वारा घरेलू उपचार किया गया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर वे लोग स्थानीय चिकित्सक के पास गए। जहां चिकित्सकों द्वारा दिए गए दवाइयों का सेवन करने के पश्चात भी तबियत में जब सुधार नहीं हुआ और उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सबों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं।

ये हुए हैं बीमार

बीमार पड़े लोगों की पहचान कंचन देवी (40), उनकी पुत्री स्वीटी कुमारी (13), रोशनी कुमारी (16), रीना कुमारी (18 ) और पुत्र अस्मित राजवंश (9) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *