खेलरांची

रांची में खो-खो का संग्राम, 14वीं जिला चैम्पियनशिप के लिए तैयारियां पूरी

Ranchi : रांची जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आगामी 8 और 9 नवम्बर 2025 को “14वीं रांची जिला खो-खो चैम्पियनशिप 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पुरानी झारखंड विधानसभा के समीप, जगन्नाथपुर थाना के सामने स्थित मैदान में आयोजित होगी।

जिला स्तर पर होने वाली इस चैम्पियनशिप में रांची जिले के सभी इच्छुक विद्यालय, क्लब एवं प्रखंड स्तर की टीमें भाग ले सकती हैं। आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान देना तथा उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान करना है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं।

रांची जिला खो-खो संघ ने सभी विद्यालयों, खेल क्लबों और प्रखंड प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपनी टीमों का पंजीकरण समय पर कराकर इस चैम्पियनशिप में सक्रिय रूप से भाग लें और जिले की खो-खो प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *