खेलरांची

खेलो झारखंड : राज्य स्तरीय फुटबॉल व क्रिकेट चयन 6 व 12 नवंबर को

Ranchi :   स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में खेलो झारखंड 2025 के तहत राज्य स्तरीय फुटबॉल और क्रिकेट के लिए खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है.

फुटबॉल (अंडर-14 बालक) के लिए चयन 6 नवम्बर 2025 को खेलगांव, रांची स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगा. वहीं क्रिकेट (अंडर-19 बालक एवं बालिका) का चयन 12 नवम्बर 2025 को साउथ रेलवे मैदान, चुटिया, रांची में होगा, जिसकी रिपोर्टिंग भी सुबह 7:00 बजे से होगी.

राज्य के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. प्रतिभागियों को रिपोर्टिंग के समय जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम परीक्षा का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र और खेलो झारखंड पात्रता प्रपत्र साथ लाना अनिवार्य है.

इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (SGFI) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. परिषद ने सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर राज्य का गौरव बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *