खेल

रांची में कराटे प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर आयोजित, 225 कराटेकार हुए शामिल

रांची : शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार, 24 मई 2026 को श्री ऑरोबिंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, रातू रोड, रांची में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर में व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के कुल 225 कराटेकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का कलर बेल्ट ग्रेडेशन मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं टेक्निकल डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा द्वारा किया गया।

बेल्ट ग्रेडेशन में सफल कराटेकारों को श्री ऑरोबिंदो सोसाइटी के सचिव रमेश भाई, हांशी मानस सिन्हा एवं शिहान रितेश कुमार बॉबी द्वारा बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में गौरव कुमार यादव, आशीष, माही कुमारी काशी, तीज माहली, दीप लक्ष्मी प्रजापति, वैदेही मिश्रा, एम. सृष्टि, अर्श टोप्पो, शांभवी अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, परिधि अग्रवाल, सारण्य सिन्हा, रेयांश कुमार, आरोही कृष्णा प्रसाद, त्रिशिका, श्रेया कुमारी, ओमि शिखा, अर्णव राज, प्रत्युष सिंह, हर्ष कुमार, परिमाला, निहारिका, अयांश कुमार, नंदिका सिंह, तृप्ता सिन्हा एवं मन्या कुमारी शामिल रहे।

शिविर के सफल आयोजन में शिहान रितेश कुमार बॉबी, शिहान संजय मिश्रा, शिहान राज किशोर गुप्ता, सेंसाई अमर वर्मा, सेंसाई नंद किशोर महतो, सेंसाई उमेश कुमार रजक, संदीप कुमार एवं परीक्षित पाठक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *