रांची

रिम्स अस्पताल से बाल कैदी फरार, चोरी के मामले में किया गया था निरुद्ध

रिम्स


Ranchi :
रांची के रिम्स अस्पताल से एक बाल कैदी मंगलवार की अहले सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। यह बाल कैदी पेट दर्द की शिकायत पर 2 दिन पहले ही बाल सुधार गृह प्रशासन द्वारा रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

चोरी के मामले में था निरुद्ध

पुलिस के अनुसार फरार बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह चोरी के एक मामले में वांछित था। कुछ दिनों तक उसकी तलाश के बाद चार दिन पहले उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसे निरुद्ध कर डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था।

जांच और तलाश जारी

रांची के सदर डीसीपी संजीव बेसरा ने मीडिया को बताया कि बाल कैदी वॉशरूम जाने के बहाने फरार हो गया। तबीयत खराब होने के कारण उसे रिम्स में लाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बाल कैदी की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *