रांची

इंद्रजीत सिंह बने रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता

रांची। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी को नया महासचिव सह प्रवक्ता मिल गया है। युवा नेता एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रांची महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, झारखंड राज्य मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव शहबाज अहमद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इंद्रजीत सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि इंद्रजीत सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संगठन एनएसयूआई से की थी। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) में सक्रिय भूमिका निभाई। अब उन्हें मुख्य संगठन यानी रांची महानगर कांग्रेस कमेटी में महासचिव सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

नियुक्ति के बाद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

महासचिव सह प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *