रांची में JMM का सदस्यता ग्रहण समारोह, हजारों लोगों ने थामा पार्टी का हाथ

Ranchi : रांची में रविवार को किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सीएम एवं जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व मे हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, कार्यक्रम में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया।
विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी की नीति और सिद्धांतों से नए सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतु तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, जिला संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा सहित अन्य शामिल थे।
इन प्रमुख लोगों ने ली सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, वीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप सहित हजारों लोग शामिल रहे।
