खेलरांची

अथेन्स में होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में झारखंड के शौर्य सिंह भारतीय दल में शामिल

रांची : ग्रीस की राजधानी अथेन्स के एक्रोपोलिस में आयोजित होने वाली 6वीं एक्रोपोलिस इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में भारत का 35 सदस्यीय दल भाग लेगा। इस दल में झारखंड के खिलाड़ी शौर्य सिंह का चयन किया गया है। शौर्य कुमार सांदा स्पर्धा में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 15 मार्च तक अथेन्स में आयोजित की जाएगी।

भारतीय दल 12 मार्च को मुंबई से अथेन्स के लिए रवाना होगा

भारतीय दल 12 मार्च को मुंबई से अथेन्स के लिए रवाना होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड वुशु से जुड़े दो पदाधिकारी भी भारतीय दल का हिस्सा होंगे। वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे को भारतीय दल का ऑब्जर्वर बनाया गया है, जबकि झारखंड वुशु के श्री उदय साहू भारतीय दल के मैनेजर के रूप में टीम के साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि ये दोनों पदाधिकारी पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय दल के साथ मैनेजर एवं पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसकी जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के चेयरमैन श्री चंचल भट्टचार्य ने दी.

शौर्य के चयन पर इन लोगों ने हर्ष व्यक्त किया

शौर्य के चयन पर झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सांसद) डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, सुनील सूर्यात,उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिन्हा, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुंजय कुमार राय, शिवेंद्र दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया और भारतीय दल की सफलता की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *