हैदराबाद रवाना हुई झारखंड वुशु टीम, 24वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
रांची, 30 जून 2025: झारखंड की वुशु टीम 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक हैदराबाद के गोचिबोली इंडोर स्टेडियम में आयोजित 24वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो गई है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, आर्मी बॉयज और SAI (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
झारखंड टीम में 12 बालिकाएं और 11 बालक खिलाड़ी शामिल हैं, जो विभिन्न वर्गों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के साथ एक मैनेजर और एक कोच भी टीम के साथ रवाना हुए हैं। प्रतियोगिता से पूर्व झारखंड वुशु एसोसिएशन की ओर से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया था, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
प्रतियोगिता के दौरान झारखंड वुशु एसोसिएशन के शिवेंद्र दुबे बतौर ऑब्जर्वर झारखंड दल के साथ मौजूद रहेंगे और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।
टीम की सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रो. मुकुंद मेहता, डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, विभूति भूषण, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, शशिकांत पांडे, रज़ी अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आजाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, और मृत्युंजय कुमार राय सहित कई खेलप्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
यह प्रतियोगिता झारखंड के खिलाड़ियों के लिए खुद को राष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का सुनहरा अवसर है और राज्य को इन प्रतिभावान खिलाड़ियों से पदक की पूरी उम्मीद है।
