खेल

सीनियर नेशनल फेडरेशन कप के लिए झारखंड कुश्ती टीम गाजियाबाद रवाना

रांची: झारखंड राज्य सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती टीम आज 13–14 फरवरी 2026 को डासना, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता–2026 में भाग लेने के लिए रांची से रवाना हुई। प्रतियोगिता में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन तथा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की 18 सदस्यीय टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें 11 पुरुष पहलवान, 3 महिला पहलवान एवं 4 प्रशिक्षक शामिल हैं।

महिला वर्ग:
53 किग्रा – रिया कुमारी
57 किग्रा – कुमकुम कुमारी नायक
68 किग्रा – सरस्वती कुमारी
प्रशिक्षक – पूजा रानी

पुरुष ग्रीको रोमन:
55 किग्रा – विकास कच्छप
60 किग्रा – अभिषेक कुमार
63 किग्रा – रोहित कुमार
67 किग्रा – जुगल साव
72 किग्रा – आशीष कुमार
77 किग्रा – रोहित कुमार
82 किग्रा – रौशन केशरी
87 किग्रा – स्मरणजय श्याम
97 किग्रा – ऋषि गौरव
130 किग्रा – सोनू कुमार महतो
प्रशिक्षक – विकास चयवन, सत्यनारायण यादव

पुरुष फ्रीस्टाइल:
65 किग्रा – रौशन ठाकुर
प्रशिक्षक – राजीव यादव

टीम के रवाना होने से पूर्व झारखंड खेल विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं खेल किट प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह सहित सभी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष/सचिव एवं कुश्ती परिवार ने टीम को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *