खेलरांची

Jharkhand Para Volleyball Team: राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए इरोड रवाना हुई झारखंड महिला टीम

रांची, 23 सितंबर 2026। झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम 3rd फेडरेशन कप पारा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रांची से तमिलनाडु के इरोड के लिए रवाना हुई। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 25 से 28 सितंबर 2026 तक इरोड में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम का नेतृत्व कप्तान प्रतिमा तिर्की करेंगी। टीम में अनीता तिर्की, संजुक्ता एक्का, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, सुनीता कुमारी, सरिता भुठकुमारी मुंडा, निक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी, रेनू कुमारी और असुंता टोप्पो शामिल हैं।

टीम के साथ कोच मुकेश कंचन और पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता कुमारी भी इरोड के लिए रवाना हुई हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेगी।

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

टीम के रवाना होने के अवसर पर पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी और रूपा कुमारी, सहसचिव पतरस तिर्की, वागीस त्रिपाठी और जगदीश कुमार (जग्गू भैया) ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि टीम पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करने की अपील की।

एसोसिएशन की ओर से टीम को सफल यात्रा, शानदार प्रदर्शन और बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के दौरान झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *