खेल

झारखंड वॉलीबॉल संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच


रांची | दिनांक — राजधानी रांची के बिरसा मुण्डा स्टेडियम, मोरहाबादी में झारखंड वॉलीबॉल संघ के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा प्रदेश में खेल गतिविधियों को सशक्त और संगठित करने के उद्देश्य से सभी खेल संघों को कार्यालय उपलब्ध कराने की पहल के तहत यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इसी क्रम में पूर्व खेल निदेशक शेखर जमुआर के विशेष प्रयासों से झारखंड वॉलीबॉल संघ को यह कार्यालय प्राप्त हुआ है, जो संघ की गतिविधियों को नई गति देगा।

कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

उद्घाटन समारोह में संघ के संरक्षक शेखर बोस एवं पूर्व निदेशक शेखर जमुआर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेन्दु दूबे, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, वरीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह, भोला प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह खरे, सचिव उत्तम राज, कार्यकारी सचिव संजय कुमार, आयोजन सचिव संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक भानु प्रसाद एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ

संघ को कार्यालय मिलने पर चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर. के. आनंद, किरण थाम्पकिंसन, सैयद मतबूल हासमी, प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, मो. शकील, भास्कर राव, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी. के. ठाकुर, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, अमित कुमार, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली होगी मजबूत

झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेन्दु दूबे ने कहा कि कार्यालय मिलने से संघ की प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुदृढ़ होगी। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और राज्य में वॉलीबॉल को नई दिशा मिलेगी।

आभार व्यक्त

अंत में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के कई खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *