झारखंड ने झोंकी बल्लेबाजी की ताकत, शिखर मोहन का दोहरा शतक
Ranchi : झारखंड और नागालैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन झारखंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कल के 91 रन से आगे खेलते हुए टीम ने 8 विकेट पर 510 रन बनाकर पारी घोषित की।
झारखंड के शिखर मोहन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के और 21 चौकों की मदद से 207 रनों की लाजवाब पारी खेली। कप्तान विराट सिंह ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 105 रन जोड़े। वहीं, रोबिन मिंज ने महज़ 31 गेंदों पर 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली।
नागालैंड की ओर से जोनाथन रोंगेसेन ने 3 विकेट लिए, जबकि तहमीद और इमलीवती को 2-2 विकेट मिले।
दिन का खेल खत्म होने तक नागालैंड ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए थे। सिद्धजाली 19 और निश्चल 18 रन बनाकर नाबाद लौटे
