खेलगांव में झारखंड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप संपन्न
17 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, रांची ने जीते सबसे अधिक 43 पदक
खेलगांव स्टेडियम में दो दिनों तक रोमांचक मुकाबलों के बाद 15वीं रोलर स्केटिंग एवं स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता 2025-26 का रविवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा किया गया था, जिसमें राज्य के 17 जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत 1 नवम्बर को 200 मीटर रेस से हुई। इसके बाद 500 मीटर, 1000 मीटर, स्केटबोर्डिंग तथा इनलाइन फ्री-स्टाइल की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जॉर्ज कुमार (संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग) व श्री सचिन कुमार (राज्य कार्यक्रम अधिकारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक अभिषेक सिंह राठौर, अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता और दीपेन्द्र कुमार शामिल थे।

RSFI की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए फोटो फिनिश अधिकारी के रूप में चेन्नई से श्री हरि और ओडिशा से श्री निमिष शर्मा को नियुक्त किया गया था।
मुख्य रेफरी राजेश कुमार राम और चंदन कुमार सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम— प्रदीप खलखो, सुमंत कुमार, अभिषेक कुमार, हेमा टोप्पो, योगेश कुमार, प्रियंका सिंह, शान्या कुमारी—ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलावार प्रदर्शन
| जिला | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| रांची | 18 | 14 | 11 | 43 |
| धनबाद | 17 | 11 | 8 | 36 |
| हजारीबाग | 16 | 11 | 8 | 35 |
| पलामू | 7 | 10 | 5 | 22 |
| गढ़वा | 2 | 0 | 2 | 4 |
| बोकारो | 0 | 2 | 1 | 3 |
| पूर्वी सिंहभूम | 2 | 0 | 1 | 3 |
| चतरा | 2 | 0 | 1 | 3 |
| कोडरमा | 1 | 0 | 1 | 2 |
1000 मीटर रेस के प्रमुख परिणाम
12–15 वर्ष (महिला) – इनलाइन
1️⃣ आराइना त्रिवेदी, धनबाद – स्वर्ण
2️⃣ नव्या सेठ, धनबाद – रजत
3️⃣ अनुष्का खलखो, रांची – कांस्य
पुरुष वर्ग – इनलाइन
1️⃣ शलभ केरकेट्टा, रांची – स्वर्ण
2️⃣ अगम्य रंजन, पलामू – रजत
3️⃣ हर्ष राज, पलामू – कांस्य
अन्य पुरुष वर्ग – इनलाइन
1️⃣ श्रेष्ठ सक्षम, कोडरमा – स्वर्ण
2️⃣ अतिफ़ शमशाद, हजारीबाग – रजत
3️⃣ कुमार अयांश, रामगढ़ – कांस्य
