रांची

झारखंड :  अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंढ, 13 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों (4-5 जनवरी) में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है. वहीं राज्य के 13 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इन जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं.

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

रांची के आसपास के क्षेत्रों में चार जनवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, पांच जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस, छह जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और सात जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

गुमला सबसे ठंडा

बीते 24 घंटे की बात करें तो चाईबासा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 22.8 12.3
जमशेदपुर 25.4 10.5
डालटनगंज 25.6 08.3
बोकारो 25.1 11.2
चाईबासा 26.8 11.6
खूंटी 24.7 09.4
लोहरदगा 21.7 10.1
लातेहार 18.7 09.8
सरायकेला 26.6 10.5
पाकुड़ 24.4 08.3
गुमला 23.6 06.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *