खेल

16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड टीम चयन ट्रायल संपन्न, 61 खिलाड़ियों ने लिया भाग


रांची— 29 अप्रैल से 10 मई 2026 तक में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने हेतु झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल आज , मोराबादी, रांची में आयोजित किया गया।

इस चयन ट्रायल में झारखंड के सिमडेगा, खूंटी, रांची एवं गुमला जिलों से कुल 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कई घंटों तक चले कठोर ट्रायल के बाद 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर (स्पेशल कैंप) में शामिल किया जाएगा, जिसके उपरांत 18 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का अंतिम चयन कर उन्हें झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

आज के ट्रायल के दौरान के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, दसरथ महतो सहित कई प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *