Home

RU में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, राज्यपाल ने बताया अहम पहल

RU में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, राज्यपाल ने बताया अहम पहल

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर परिसर में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

राज्यपाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली भी बेहद जरूरी है.उन्होंने योग, ध्यान और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की.

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि तनाव या चिंता की स्थिति में समय पर परामर्श लेना जरूरी है. इस केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय समुदाय को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिसमें रिम्स और सीआईपी जैसे संस्थानों का सहयोग भी शामिल रहेगा.

कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने भी मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि छात्रों को बिना झिझक काउंसलिंग सेवाओं का लाभ लेना चाहिए. उन्होंने टेली-काउंसलिंग और नियमित विशेषज्ञ उपलब्धता पर भी बल दिया.राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह केंद्र अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगा और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *