Home

U-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम रोहतक रवाना

10 से 12 जुलाई तक हरियाणा में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, 20 पहलवानों के साथ 27 सदस्यीय दल करेगा राज्य का प्रतिनिधित्व

रांची। 10 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली यू-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए झारखंड की महिला एवं पुरुष फ्री-स्टाइल टीम गुरुवार को रांची से रवाना हुई। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के नेतृत्व में रवाना हुए 27 सदस्यीय दल में 20 खिलाड़ी, छह प्रशिक्षक और एक टीम प्रबंधक शामिल हैं।

प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से 10 महिला एवं 10 पुरुष फ्री-स्टाइल पहलवान विभिन्न भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। टीम के रवाना होने से पहले खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट प्रदान किए गए।

खिलाड़ियों को दी गई जीत की शुभकामनाएं

टीम को रवाना करते हुए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), खेल निदेशक छवि रंजन, उप निदेशक निर्भय कुमार, अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), हॉकी इंडिया के महासचिव एवं मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, धर्मबीर सिंह, नमिता कुमारी, प्रकाश सिंह, अजीत भगत सहित संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों के कुश्ती संघ के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

झारखंड की टीम

महिला टीम: स्नेहा कुमारी, नेहा उरांव, सिमरन कुमारी, सीता कुमारी, शबनम कुमारी, कुमकुम कुमारी, सरस्वती कुमारी, जोरसिदा तिग्गा, यशमून खातून और पूजा कुमारी।

पुरुष फ्री-स्टाइल टीम: नीरज कुमार, रौशन कुमार, शिवम कुमार, हिमांशु कुमार, गौतम यादव, आदित्य सिंह, रौशन केशरी, समरंजय श्याम, याफी हफीज़ और नीमचंद महतो।

महिला टीम के प्रशिक्षक सत्यनारायण यादव, संजीव झा और बबलू कुमार हैं, जबकि पुरुष फ्री-स्टाइल टीम के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल, सुरेश नारायण चौधरी और युगल किशोर महतो हैं। टीम के साथ एक प्रबंधक भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *