Home

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम दिल्ली रवाना, तालकटोरा स्टेडियम में दिखाएंगे दम

रांची: दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड कराटे टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।

यह टीम कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में रवाना हुई है।

आधिकारिक और खेल भूमिकाएं

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेंशी सुनील किस्पोट्टा आधिकारिक (ऑफिशियल) रूप से प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी-अपनी भार एवं आयु वर्ग की स्पर्धाओं में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

बेहतर प्रदर्शन और सफल आयोजन की उम्मीद

दिल्ली रवाना होने से पूर्व रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा:

“झारखंड के खिलाड़ियों ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल एवं सुचारू आयोजन हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *