अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित
रांची, 24 फरवरी 2026: Jharkhand State Wrestling Association ने अंडर-15 बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका फ्री स्टाइल वर्ग के लिए राज्य टीम की घोषणा कर दी है। चयनित खिलाड़ी 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक तमिलनाडु के सेलम में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न भार वर्गों में बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और बालिका फ्री स्टाइल वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम 24, 25 और 26 फरवरी को रांची से प्रस्थान करेगी तथा प्रतियोगिता के उपरांत 1, 2 और 3 मार्च को वापसी करेगी।
बालक फ्री स्टाइल टीम
38 किग्रा से 68 किग्रा भार वर्ग तक कुल 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें अमन ओरांव, मनीष कुमार, राजीव कुमार, पियूष राज, बिक्की कुमार, बल्ला कुमार चौधरी, राजवीर कुमार राजक और प्रिंस कुमार शामिल हैं।
ग्रीको रोमन बालक टीम
38 किग्रा से 75 किग्रा भार वर्ग तक 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम में राहुल कुमार गोंड, दिनेश पहाड़िया, अर्नव कुमार, कृष्णा कुमार यादव, नितीश कुमार, करण कुमार, आदर्श कुमार, अनमोल कुमार झा और अमन कुमार को जगह मिली है।
बालिका फ्री स्टाइल टीम
33 किग्रा से 62 किग्रा भार वर्ग तक 9 बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें रिमझिम कुमारी, आर्या कुमारी, सीता कुमारी, सीमा हेम्ब्रम, छोटी कुमारी, शालिनी कुमारी, श्रुति कुमारी, सूर्यमणि सिंकू और आरती कुमारी शामिल हैं।
प्रशिक्षक एवं टीम प्रबंधन
बालक फ्री स्टाइल के कोच प्रकाश सिंह बादल एवं सत्यनारायण यादव होंगे। ग्रीको रोमन टीम के कोच युगल किशोर महतो और आकाश कुमार महतो रहेंगे। बालिका टीम के लिए राजीव कुमार यादव और पूजा रानी को कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
