रांची

शराब घोटाले में ACB ने ED को भेजा पत्र, जांच और जब्ती का माँगा पूरा ब्यौरा

शराब घोटाले

Ranchi : राज्य में चल रहे शराब घोटाले की जांच अब ACB और ED दोनों कर रही हैं। इसी बीच झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने केंद्रीय जांच एजेंसी ED को एक पत्र लिखा है। पत्र में ACB ने शराब घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियों की मांग की है।

पत्र में ACB ने क्या पूछा?

ED को लिखे गए दो पन्नों के पत्र में ACB ने कई अहम जानकारियां मांगी हैं। उन्होंने पूछा कि अब तक झारखंड से जुड़े शराब घोटाला केस में ED ने क्या कार्रवाई की है, केस से जुड़े आरोपियों और अन्य लोगों की कितनी प्रॉपर्टी जब्त की गई या कब्त करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा ACB ने यह भी जानना चाहा कि ED के पास कौन-कौन से दस्तावेज हैं जिनकी जांच जारी है, डिजिटल डिवाइस और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स में क्या जानकारी है, और क्या इस केस में किसी आरोपी का बयान या कबूलनामा ED ने लिया है या नहीं।

ED की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं

ACB के इस पत्र का अब तक ED की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, यह पत्र जांच में तालमेल बनाए रखने और कार्रवाई की पूरी स्थिति जानने के लिए भेजा गया था।

शराब घोटाला केस का हाल

झारखंड में शराब घोटाले की जांच ACB ने 2025 में शुरू की थी और इसे कांड संख्या 9/2025 के तहत दर्ज किया। अब तक इस मामले में तीन IAS अधिकारियों सहित दो दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन चार्जशीट न दायर होने की वजह से सभी को डिफॉल्ट बेल मिल गई। बाद में ED ने इस केस को टेकओवर कर लिया और इसे ECIR केस नंबर 10/2025 के तहत दर्ज किया।

क्यों है मामला अहम

इस मामले में अब तक कई अधिकारियों और व्यवसायियों के नाम सामने आए हैं। ACB और ED दोनों ही एजेंसियां जांच कर रही हैं और एक-दूसरे से अपडेट मांग रही हैं। अब यह देखना होगा कि ED कब तक ACB के सवालों का जवाब देती है और आगे की कार्रवाई क्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *