फेडरेशन कप के लिए झारखंड सुपर स्पीड खो-खो टीम रवाना, 27 जून से नई दिल्ली में होगा मुकाबला
रांची: झारखंड की बालक एवं बालिका सुपर स्पीड खो-खो टीमें फेडरेशन कप में भाग लेने के लिए बुधवार को हटिया रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं. यह प्रतियोगिता 27 जून से 29 जून तक दिल्ली के पालम में आयोजित की जा रही है. खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की.
टीम का चयन हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था. इसके बाद 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में किया गया. शिविर में मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, सहायक प्रशिक्षक विवेक कुमार और शुभम सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया.
बालक वर्ग की टीम:
- कप्तान – शिवम नायक,
- उपकप्तान – सन्नी कुमार
अन्य खिलाड़ी – रोहण कुमार, अभिषेक उरांव, शिवा कुमार, रोहित लोहरा, आकाश नायक, श्रीकांत कुमार, अरुण गाड़ी, अनिश मिंज, अमन कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अमृत कुमार, मनोज लोहरा
- प्रशिक्षक – विवेक कुमार
- टीम प्रबंधक – संजय कुमार
- बालिका वर्ग की टीम:
- कप्तान – पूजा कुमारी,
- उपकप्तान – हंसिका कुमारी
अन्य खिलाड़ी – लवली कुमारी, मनीषा कुमारी, अन्नुप्रिया कुमारी, दीपा कुमारी, सलोनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, अन्नु कुमारी, अपर्णा चौधरी, रिधि कुमारी
- प्रशिक्षक – शुभम सिंह
- टीम प्रबंधक – दिव्या कुमारी
झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने टीम की घोषणा की. वहीं अध्यक्ष अजय झा, संरक्षक सजल बनर्जी, वरीय उपाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव चन्द्रकांत लाल व कुश साहु, कोषाध्यक्ष सहजाद कुरैशी सहित अन्य सदस्यों ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई.
इस अवसर पर सभी ने आशा व्यक्त की कि झारखंड की टीमें फेडरेशन कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी.
