Home

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : JMM-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस की ओर से प्रणव झा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की।नामांकन के दौरान राजधानी रांची में राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। दोनों उम्मीदवारों के साथ गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नेताओं ने एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया और गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव में गठबंधन अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है। जेएमएम उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना नामांकन पत्र जमा किया। दोनों नेताओं ने नामांकन के बाद अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया और कहा कि उन्हें गठबंधन के सभी विधायकों का समर्थन मिलेगा।

अंतिम दिन तक बना रहा चुनावी माहौल

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन था। ऐसे में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की गतिविधियां सुबह से ही तेज रहीं। नामांकन केंद्र के बाहर भी समर्थकों की आवाजाही बनी रही और चुनावी चर्चाओं का दौर चलता रहा। झारखंड की राज्यसभा सीटों को लेकर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगे की चुनावी प्रक्रिया पर सबकी निगाह रहेगी। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के समर्थन और संख्या बल को लेकर राजनीतिक समीकरणों की चर्चा और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *