Home

झारखंड हॉकी टीम की दोहरी जीत, जूनियर महिला टीम ने कर्नाटक को 2-0 से हराया


काकीनाडा (आंध्रप्रदेश), 5 अगस्त। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड महिला टीम ने प्रतियोगिता की विजयी शुरुआत की है। अपने पहले मैच में झारखंड ने हॉकी कर्नाटक को 2-0 से पराजित किया। इससे पहले झारखंड की सब-जूनियर पुरुष टीम ने भी शानदार जीत दर्ज की थी, जिससे राज्य को आज हॉकी में दोहरी सफलता मिली।

1 अगस्त से 12 अगस्त तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड महिला टीम की ओर से रोशनी आइंद और सरोज कुमारी ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। पूरे मैच के दौरान झारखंड की खिलाड़ी सीता कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें “बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।

झारखंड टीम का अगला मुकाबला हॉकी छत्तीसगढ़ से कल खेला जाएगा। टीम की इस शानदार शुरुआत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *