झारखंड

16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम झांसी रवाना

रांची: उत्तर प्रदेश के झांसी में 10 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड की पुरुष टीम झांसी के लिए रवाना हो गई। टीम के रवाना होने से पहले पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन और जीत की शुभकामनाएं दीं।

रवाना होने से पूर्व हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबगी, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार और हॉकी रांची के प्रमोद केरकेट्टा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से प्राप्त खेल किट प्रदान किए। इसके बाद टीम को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गई।

18 खिलाड़ियों की टीम

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में जोसेफ कोनगाड़ी, सुसरून पूर्ति, शेट टोपनो, डेनिस केरकेट्टा, जोसेफ टोपनो, अनुरुद्ध भेंगरा, साइमन बोदरा, फ्लाबियुस तिर्की, बिरसा ओरेया, लव लाइट कुजूर, एडिसन मिंज, मंगरा डोहद्राय, अमृत होरो, रोशन एक्का, भीमसेन किस्कू, विजय महतो, आतिश डोड़राय और दिलबर बरला शामिल हैं।

कोचिंग स्टाफ भी रवाना

टीम के साथ मुख्य कोच मनीष कुमार, सहायक कोच विकास जोशी, मैनेजर चंद्रा शेखर मुंडा और फिजियो शशांक सौरव भी झांसी रवाना हुए हैं।

हॉकी झारखंड को उम्मीद है कि टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन करेगी। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *