रांची

झारखंड ऊर्जा निगम में गाड़ियों की खरीद में अनियमितता पर श्रमिक संघ ने जताई आपत्ति, उच्च स्तरीय जांच की मांग

रांची, 18 जुलाई 2025 झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (कार्मिक सह सामान्य प्रशासन) सुनील दत्त खाखा से मुलाकात कर निगम से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

अजय राय ने बताया कि मुलाकात का उद्देश्य संगठन और निगम के बीच संवाद को मजबूत करना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना था। उन्होंने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिना वैध निविदा प्रक्रिया के करीब 40 गाड़ियों की खरीद या किराए पर लेने को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और इसे वित्तीय अनियमितता करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में निम्नलिखित मुद्दों को उठाया गया:

  • आगामी बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता
  • कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता
  • फील्ड वर्करों की सेवा शर्तें और सुरक्षा
  • ड्राइवरों के चार माह से लंबित वेतन का भुगतान
  • असंगठित और अनस्किल्ड वर्करों की समस्याएँ

महाप्रबंधक सुनील दत्त खाखा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस बैठक में श्रमिक संघ के सदस्य मुकेश साहू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *