झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन रांची बोर्ड की बैठक संपन्न
रांची, 31 जनवरी । झारखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड रांची की बोर्ड की बैठक शनिवार को हीनू चाैक स्थित इंदिरा पैलेस के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान और मैनेजिंग डायरेक्टर एजी कुजूर ने किया।
इस अवसर पर पिछली बैठक में लिए गए फैसलों की संपुष्टि की गई और राज्य सरकार से प्राप्त हिस्सा पूंजी की राशि की सवाधि जमा खाता से ब्याज राशि को बचत खाता में हस्तांतरित और खर्च करने पर विचार किया गया।
मौके पर फेडरेशन में नए सदस्यों को सदस्यता देने का फैसला लिया गया। इसी क्रम में अजय सचदेव को आमंत्रित सदस्य बनाया गया और दो सदस्य को बाद में शामिल करने का फैसला लिया गया। अगले वित्तीय वर्ष में आम सभा करने पर भी चर्चा की गई। वर्ष 2025-26 के अंकेक्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट से करने पर भी चर्चा की गई। फेडरेशन के अध्यक्ष के जिला भ्र्रमण पर चर्चा हुई। इसके अलावा अध्यक्ष के अनुमति से भी कई बातों पर चर्चा की गई।
बैठक में निदेशक फरहाना खातून, गिरधारी लाल यादव, रामप्रवेश यादव,अंजना कुमारी, स्वीटी देवी, सैबुन निशा, जयमणि महली, ममता देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
