रांची

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने नेमरा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास, नेमरा पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर दिशोम गुरु के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घड़ी में प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत की ओर से मुख्यमंत्री को सांत्वना दी। चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी एवं उद्यमी समाज, गुरुजी के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, अमित शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा शामिल थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनील सरावगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *