रांची

झारखंड अमेचर बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में नई कार्यसमिति का गठन

अरुणा मिश्रा बनीं अध्यक्ष, प्रकाश कुमार मंडल महासचिव एवं विजय शंकर कोषाध्यक्ष चुने गए

रांची, 27 नवंबर: झारखंड अमेचर बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आज अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा की कार्रवाई इंडियन अमेचर बॉक्सिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा के निर्देशानुसार नियुक्त पर्यवेक्षक श्री कविराज गौड़ा की देखरेख में प्रारंभ की गई।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का गठन किया गया। इसमें श्रीमती अरुणा मिश्रा को अध्यक्ष, श्री प्रकाश कुमार मंडल को महासचिव तथा श्री विजय शंकर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त 22 सदस्यों को समिति में शामिल करते हुए कुल 25 सदस्यीय कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया।

नवचयनित अध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर झारखंड में बॉक्सिंग को नई दिशा देने और बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना होगा। महासचिव प्रकाश कुमार मंडल ने कहा कि संघ का लक्ष्य झारखंड के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है, जिसके लिए आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कोषाध्यक्ष विजय शंकर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों में बॉक्सिंग के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पर्यवेक्षक कविराज गौड़ा ने बताया कि आज की आमसभा में पूर्ण अनुशासन और पारदर्शिता के साथ झारखंड अमेचर बॉक्सिंग संघ की नई समिति का सफलतापूर्वक गठन किया गया है।



नई कार्यसमिति की सूची (20252026)

अध्यक्ष:

श्रीमती अरुणा मिश्रा

महासचिव:

प्रकाश कुमार मंडल

कोषाध्यक्ष:

विजय शंकर

उपाध्यक्ष:

किशोर मंत्री
राजेश कुमार शुक्ला
विपुल ओझा
राजेश कुमार महतो
अमित साहू

सहसचिव:

कुणाल शर्मा
रामदास
दयानंद
जगन्नाथ तिरिया
संतोष अग्रवाल
मृत्युंजय कुमार सिंह

चेयरमैन (नियुक्त):

तरुणा मिश्रा भल्ला
ईश्वर राव
गोपी कृष्णा
डॉ. संजय कुमार
सुनील थापा
नेहा कुमारी
आनंद कुमार सिंह
नितेंद्र बासु
कौशल किशोर झा
संजय कुमार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *