बकरीद पर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

बाद बची अनुपयोगी चीजों का निपटारा साफ-सफाई और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए करें। डीजे और लाउडस्पीकर को लेकर भी प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। किसी भी तरह के भड़काऊ गाने या आपत्तिजनक सामग्री बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही ध्वनि की तीव्रता तय मानकों के भीतर रखने का आदेश दिया गया है।
बुधवार से ही तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल
जिला प्रशासन ने बुधवार दोपहर से ही दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों को अपने-अपने तैनाती स्थलों पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है। हालात सामान्य रहने तक सभी अधिकारी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और सभी प्रखंड मुख्यालयों में एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैयार रखने को कहा गया है। वहीं नारायणपुर थाना और जिला मुख्यालय जामताड़ा में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।
