Home

JAC ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 99.12% छात्र हुए पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को कक्षा 11वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 25 से 28 फरवरी के बीच हुआ था। परिषद मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने औपचारिक रूप से रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर परिषद के सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

99.12% छात्र हुए पास

इस वर्ष 11वीं की परीक्षा का परिणाम काफी बेहतर रहा। कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया। इस तरह कुल पास प्रतिशत 99.12 रहा, जो पिछले साल के करीब 98% से अधिक है।

राज्यभर में बेहतर प्रदर्शन

जैक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार सभी जिलों और डिवीजनों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। बेहतर परिणाम से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

मेहनत और मार्गदर्शन का मिला परिणाम

रिजल्ट जारी करते हुए अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। साथ ही परीक्षा के सफल संचालन में जिला शिक्षा पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्यों और परीक्षा कर्मियों की भूमिका की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *