Home

JAC 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में राशिदा नाज ने किया टॉप

Ranchi : JAC यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

साइंस स्ट्रीम में राशिदा नाज बनीं टॉपर

साइंस स्ट्रीम में राशिदा नाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एमडी फैजान आलम रहे, जिन्हें 483 अंक मिले। वहीं आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन ने 481 अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

रैंकनामअंक
1राशिदा नाज489
2एमडी फैजान आलम483
3आकांक्षा कुमारी481
3सना आफरीन481

आर्ट्स में छोटी कुमारी ने मारी बाजी

आर्ट्स स्ट्रीम में छोटी कुमारी ने 478 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार 474 अंकों के साथ दूसरे और अंशु कुमारी 473 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

रैंकनामअंक
1छोटी कुमारी478
2अंकित कुमार474
3अंशु कुमारी473

कॉमर्स में स्वेता प्रसाद टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम में स्वेता प्रसाद ने 478 अंक हासिल कर टॉप किया। कृष कुमार बर्नवाल 472 अंकों के साथ दूसरे और प्रियंशी खत्री 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

रैंकनामअंक
1स्वेता प्रसाद478
2कृष कुमार बर्नवाल472
3प्रियंशी खत्री471

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं। वहां JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

DigiLocker से भी डाउनलोड होगी मार्कशीट

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए DigiLocker पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर Education सेक्शन में जाएं। वहां Jharkhand Academic Council चुनकर Class 12 Marksheet 2026 पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड डालते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

छात्रों में खुशी का माहौल

रिजल्ट जारी होने के बाद राज्यभर में छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। कई छात्र अपने अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित नजर आए, जबकि अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की। अब सफल छात्र आगे कॉलेज एडमिशन और करियर की तैयारी में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *