जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, सामान्य योग प्रोटोकॉल का कराया गया अभ्यास
रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के शुभ अवसर पर जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल, बालालोंग, धुर्वा में हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह कार्यक्रम योग फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा रांची जिला योग स्पोर्ट्स संघ के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन कुमार की उपस्थिति में तथा योगाचार्य गोवर्धन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के अवसर पर स्टेट योगा सेंटर झारखंड, रांची की डॉ. अर्चना कुमारी के सौजन्य से बच्चों के बीच उपहार एवं अल्पाहार का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
