Home

पुटकडीह अलगड़ा रोल टांड़ में स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने किया शिलान्यास, कहा- आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास को दी जा रही प्राथमिकता

पेटरवार (बोकारो): 15वें वित्त आयोग के जिला परिषद अंतर्गत आबद्ध अनुदान मद योजना के तहत पेटरवार प्रखंड के पुटकडीह अलगड़ा रोल टांड़ में स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने किया। यह योजना जिला परिषद की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि उनके कार्यकाल में जिला परिषद से प्राप्त सभी विकास निधियों का उपयोग क्षेत्र के विकास कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र आदिवासी बहुल है और आज भी कई गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पहले इस स्थान पर पत्थर खदान संचालित होती थी, लेकिन अब खदान में पानी जमा हो गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां स्नान घाट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को स्नान के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से ग्रामीणों को दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर गंगा तुरी, देवेंद्र कुमार महतो, बाबूदास मुर्मू, राधेश्याम हेंब्रम, लालदेव हेंब्रम, राजेश कुमार ठाकुर, कौशल्या देवी, फुलमनी देवी, सर्जी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *