खेल

IND vs SA  : विराट कोहली ने दिखाया अपनी बल्लेबाजी का जलवा, वनडे करियर में 53वां शतक पूरा

IND vs SA  : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में बुधवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। कोहली ने 90 गेंदों में शतकीय पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का 53वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 84वां शतक पूरा किया।

इससे पहले कोहली ने पिछली तीन वनडे पारियों में नाबाद 74, 135 और 50 रन की पारियां खेली हैं। इसी के साथ उन्होंने वनडे में लगातार तीन या उससे अधिक पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 13 बार हासिल किया। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा (11 बार) और उसके बाद सचिन तेंदुलकर (10 बार) के नाम है।

कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन बनाए थे और भारत को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि भारत को वह सीरीज 2-1 से हारना पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच में 135 रन की पारी खेलकर किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (52) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। अब उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में भी शानदार शतक लगाकर अपनी फॉर्म जारी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *