गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता : 3,420 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
गिरिडीह ; गिरिडीह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,420 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार को इनपुट मिली थी, जिसके बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
सूचना के आधार पर डुमरी SDPO सुमित प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक शराब से लदा ट्रक पकड़ा गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपए बताई गई है।

गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने डुमरी SDPO को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने गिरिडीह पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर इस सफलता की जानकारी मीडिया को दी। यह कार्रवाई शराब तस्करी और अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

