डॉ काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती पर इलेक्ट्रो-होम्योपैथी शुगर केयर क्लिनिक का उद्घाटन
रांची, 11 जनवरी। इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती आज हिंदपीढ़ी स्थित नाला रोड के अफिया मेंशन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इमशु डायबिटीज/शुगर केयर एंड क्योर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया।
क्लिनिक का उद्घाटन मौलाना ज़ैद मजाहिरी ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्लिनिक के मुख्य चिकित्सक डॉ मोहम्मद इम्तियाज़ ने कहा कि इलेक्ट्रो-होम्योपैथी वर्तमान समय में एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में उभर रही है। उन्होंने बताया कि यह पद्धति विष-रहित एवं हानिरहित मानी जाती है और विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक है। डॉ इम्तियाज़ के अनुसार यह क्लिनिक विशेष रूप से मधुमेह (शुगर) के नियंत्रण एवं उसके उपचार की दिशा में कार्य करेगा।
कार्यक्रम में डॉ सीमा, डॉ बेबी आफरीन, डॉ वाई. आर. वर्मा, मास्टर शकील, मास्टर संतोष, मोहम्मद शहीद उमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने डॉ काउंट सीजर मैटी के चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
