बोकारो

इमाम हुसैन की शहादत सत्य, न्याय और इंसानियत की अमर मिसाल : हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें सत्य, न्याय और मानवता की अमर मिसाल बताया है। दोनों नेताओं ने कहा कि कर्बला का बलिदान आज भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और इंसानियत की रक्षा की प्रेरणा देता है।

अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि हजरत इमाम हुसैन का बलिदान हर युग में जुल्म और अन्याय के खिलाफ अडिग रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि कर्बला की शहादत भाईचारे, त्याग और इंसाफ की ऐसी अमर गाथा है, जो पूरी मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

प्रेम, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

विधायक कल्पना सोरेन ने भी हजरत इमाम हुसैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और न्याय का साथ देने का साहस प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है कर्बला

दोनों नेताओं ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आज भी सत्य, न्याय और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए समाज का मार्गदर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *