Home

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट, कोयला कारोबारियों पर गंभीर आरोप

जवान

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में तेतरियाखाड़ कोलयरी में सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान मोहन कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई है। इस घटना से होमगार्ड जवानों में काफी आक्रोश है। होमगार्ड मोहन कुमार ने आरोप लगाया है कि कोयला कारोबारी गिरधारी यादव और बालकृष्ण यादव उनके पास आए और विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जवान ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

जवान ने इस घटना की शिकायत पहले कोलियरी प्रबंधन से की थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद होमगार्ड जवानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सुरक्षा ड्यूटी के दौरान ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन भी कर सकते हैं और राज्य स्तरीय संघ में इसे उठाएंगे।

बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *