रांची

झारखंड विधानसभा में हुआ होली मिलन, नेताओं ने खूब खेली फूलों की होली

झारखंड विधानसभा में हुआ होली मिलन, नेताओं ने खूब खेली फूलों की होली

Ranchi: झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान शुक्रवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्रियों और विधायकों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई दी.

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे. उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है.

Uploaded Image

विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा. जनप्रतिनिधियों ने आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देते हुए त्योहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *