रांची वार्ड 27 में बबली सोनी ने दर्ज की जीत

Ranchi : रांची के वार्ड 27 में चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं। बबली सोनी ने जीत हासिल कर क्षेत्रवासियों की उम्मीदों का भरोसा जीता हैं। लोगों का कहना है कि उनकी जीत से वार्ड में बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है। हर कोई यही बात कर रहा था कि इस वार्ड की हवा में बदलाव की खुशबू है।
जनता की पसंद
वार्ड के लोगों ने इस बार साफ संदेश दिया कि वो बदलाव और विकास चाहते हैं। बबली सोनी के चुनावी अभियान में जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों को समझने का अंदाज़ काफ़ी पसंद किया गया।
विकास और समस्याओं का समाधान होगा फोकस
बबली सोनी ने कहा, “हमारा पहला काम होगा कि वार्ड की समस्याओं को जल्दी से जल्दी सुलझाया जाए। सड़क, पानी, बिजली और सफाई जैसी बेसिक चीज़ों पर ध्यान दिया जाएगा।”
