आदित्य जालान मेमोरियल कराटे चैंपियनशिप–2025 का भव्य समापन, नन्हे कराटेकारों ने दिखाया दमखम
राँची: शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित आदित्य जालान मेमोरियल कराटे चैंपियनशिप–2025 का सफल समापन हनुमान बक्स पोद्दार भवन, श्री रानी सत्ती मंदिर परिसर, रातू रोड, राँची में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए काता एवं कुमिते प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे कराटेकारों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि भानु प्रकाश जी जालान, मनोज जी जालान एवं विमल जी झुनझुनवाला का स्वागत शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन के नन्हे खिलाड़ियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भानु प्रकाश जी जालान ने कहा कि कराटे जैसे खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी शिहान रंजीत मेहता, वरिष्ठ प्रशिक्षक शिहान शैलेश कुमार सिंह, शिहान रितेश कुमार बॉबी एवं शिहान नरेंद्र कुमार सिन्हा ने भी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हंसी मानस सिन्हा द्वारा किया गया।
दूसरे दिन के प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
🥇 गोल्ड मेडलिस्ट:
आर्यन कुमार गंजू, अभिमन्यु कुमार चंद्रवंशी, श्रीजय राज, माही कुमारी केशरी, नवीरा सिंह, नव्यम सोलंकी, कुशल सिंह महतो, सुशांत गाड़ी, प्रभजोत कौर, विशाल सिंह महतो, श्रीजा मिश्रा, अरव कुमार दुबे, सृष्टि पांडेय, प्राप्ति पी. रॉय, राधिका बसके, अंश अभय, सक्षम अंशुल, अनंत किशोर महतो, शुभम कुमार, हर्षवीर सिंह, निशांत कुमार रॉय, आयुष्मान चंद्र झा, नमन राज, पीयूष कुमार, सिद्धार्थ माइकल, हर्ष मुंडा।
🥈 सिल्वर मेडलिस्ट:
अर्श टोप्पो, अभयांश उपाध्याय, समरवीर सिंह, अमैरा बाखला, दित्या शर्मा, श्रीओम महली, आदित्य समीर, अध्विक शिवांश, वात्सल्य जे. मिंज, सार्थक रॉय, नृणा नारायण, आन्या गुप्ता, अंशी यादव, सिद्धांत अग्रवाल, अयान शर्मा, रिधम त्रेहान, नयन कुमार, हर्ष पांडेय, रिधम, देव भट्टाचार्य, प्रभास मेहता, दिव्यम मिश्रा, सुलेंन कुमार गुप्ता।
🥉 ब्रॉन्ज मेडलिस्ट:
हर्ष प्रताप चौहान, नमन नारायण, अरविंद कुमार दुबे, सिद्धि वर्मा, अनन्या भारद्वाज, आयुष्मान भारद्वाज, विशेस, आयुष कुमार, आर्यन गंजू, युवराज छेत्री, नैरिती कश्यप, रूपांश, अर्श टोप्पो, अमैरा बाखला, राध्या सिंह, वत्सल जायसवाल, अनन्या केशव, अक्षिता तिवारी, नईसा सोनी, रजत प्रकाश, आदित्य गोयंका, रेयांश रंजन, सक्षम अंशुल, सवराज कुमार सिंह, साकेत कुमार, अयाम शर्मा, इन्द्र भट्टाचार्य, अंश अभय, सिद्धांत अग्रवाल।
यह चैंपियनशिप न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन बनी, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को मजबूत करने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन भी सिद्ध हुई।
