हजारीबाग जिला योग संघ की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
हजारीबाग, 12 अप्रैल 2026: जूलू पार्क, हजारीबाग में रविवार को हजारीबाग जिला योग संघ की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड राज्य योग संघ के उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री गणेश भारती प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता श्री अशोक सिंह ने की। इस अवसर पर भैया मुरारी सिन्हा एवं सचिव रविंद्र कुमार ने बीते वर्षों में संघ की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। प्रवेक्षक श्री गणेश भारती ने बताया कि योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, और इस दौरान संगठन की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक के रूप में भैया मुरारी सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार का चयन हुआ, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में अशोक सिंह, बहादुर राम, सुमेर सेठी एवं रीना सिंह चुने गए।
सचिव पद पर रविंद्र कुमार, संयुक्त सचिव के रूप में ज्ञानोदय कुमार एवं अभिषेक सिंह तथा सहायक सचिव के रूप में विकास कुमार दास को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष रेनू कुमारी एवं सह-कोषाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार बनाए गए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं उपाध्यक्ष सुमेर सेठी ने संघ के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही नई समिति ने जल्द ही जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में जिले के मुख्य योग कोच ज्ञानोदय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
